नागरी लिपि VVI Questions part – 02
Q.1. देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता कैसे आयी है ?
उत्तर – जब दो सदी पहले देवनागरी लिपि के टाइप बने और इसमे पुस्तकें छपने लगी तब इनके अक्षरों मे स्थिरता आयी है।
Q.2. देवनागरी लिपि मे कौन-कौन सी भाषा लिखी जाती है ?
उत्तर – हिन्दी भाषा तथा इसकी विविध बोलियाँ ,नेपाली ,मराठी ,तथा संस्कृत भाषा देवनागरी लिपि मे लिखी जाती है।
Q.3. लेखक ने किन-किन भारतीय लिपियों से देवनागरी का संबंध बताया है ?
उत्तर – लेखक ने गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम लिपियों से देवनागरी लिपि का संबंध बताया है।
Q.4. नंदी नागरी किसे कहते हैँ ? किस प्रसंग मे लेखक ने उसका उल्लेख किया है ?
उत्तर – देवनागरी लिपि को ही दक्षिण भारत मे नंदिनागरी कहते हैँ।
देवनागरी लिपि के काल तथा उसके विस्तार के प्रसंग मे लेखक ने उसका उल्लेख किया है।
Q.5. नागरी लिपि के आरंभिक लेख कहाँ प्राप्त हुई है | उनके विवरण दें |
उत्तर – नागरी लिपि के आरंभिक लेख विंध्य पर्वत के नीचे के दक्खन प्रदेश से ही मिलते हैँ | अनेक विद्वानों का मत है की दक्षिण भारत मे नागरी लिपि का प्राचीनतम लेख राष्ट्रकूट राजा दंतिदूर्ग का सामांगड दानपत्र (754 ई०) है | दंतिदूर्ग ने राष्ट्रकूट शासन की नींव डाली थी अर्थात नागरी लिपि के आरंभिक लेख हमे दक्षिण भारत से प्राप्त हुई है।