हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

संस्कृत VVI Questions part – 01

संस्कृत VVI Questions part – 01


Q.1. प्राचीन काल में पाटलिपुत्र को सरस्वती कूल निवास क्यों कहा जाता है ?

उत्तर – प्राचीन काल में पाटलिपुत्र कीर्ति सर्वत्र फैली हुई थी | दामोदर गुप्त ने कहा है की इस धरती पर सरस्वती वंशज यानी विद्वान वसते हैं | यह शिक्षा प्राचीन केंद्र है | यहाँ पाणिणी पिंगल, वररूचि तथा पतंजलि की भी परीक्षा ली गयी है | इसी कारण पाटलिपुत्र को सरस्वती कूल निवास कहा गया है |

Q.2. अलस कथा से क्या सीख मिलती है ?

उत्तर – यही सीख की आलसी व्यक्ति कुछ नही प्राप्त कर सकता जबकि फुर्तीला व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है |

Q.3. मूर्ख व्यक्ति के लक्षण क्या हैं ?

उत्तर – मूर्ख व्यक्ति का अभिप्राय अशिक्षित सत्य या असत्य से नही है | मूर्ख व्यक्ति का लक्षण यह है:

जो बिना बुलाए सभा में आता है, बिना कुछ पूछे बोलता है और नही  विश्वास करने पर विश्वास करता है |

Q.4. स्वामी दयानंद ने समाज सुधारक के लिए क्या कार्य किए ?

उत्तर –  स्वामी दयानंद ने समाज सुधारक के लिए समाज में प्रचलित कुरीतियों का खुल कर विरोध किया और उन्होंने बाल विवाह समाप्त करवाने , मूर्ति पूजा का विरोध करने और छुआछूत समाप्त करने का कार्य किया |

Q.5. भगवान बुद्ध ने पाटलिपुत्र के विषय में क्या कहा था ?

उत्तर – भगवान बुद्ध ने पाटलिपुत्र के विषय में यह कहा था की गाँव महानगर होगा और यह महानगर लड़ाई, आग और बाढ़ के भय से सदा पीड़ित होता रहेगा | और यह बात सच हो रहा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page