Accounts VVI Questions Part – 06
Q.1. रोकड़ प्रवाह विवरण बनाने के उद्देश्य को स्पष्ट करें।
उत्तर :-रोकड़ प्रवाह विवरण बनाने के निम्नलिखित उद्देश्य है।
(1) कोष प्रवाह विवरण बनाने का मूल्य उद्देश्य रोकड़ के स्रोतों तथा प्रयोग की जानकारी प्राप्त करना
(2) दो चिट्ठों की तिथियों के बीच रोकड़ एवं रोकड़ समतुल्य में हुए परिवर्तन को ज्ञात करना
(3) कर्मचारियों को और उनकी ओर से भुगतान
(4) बीमा संस्था की स्थिति में प्रीमियम दावों और रोकड़ अनुपात
Q.2. आय विवरण क्या है?
उत्तर :- व्यवसाय उपक्रम को क्रियाकलापों की स्थिति के निर्धारण के उद्देश्य से तैयार किया जाता है । अतः इसमें उपार्जित आगम और आयो के उपार्जन पर किए गए खर्चों को दर्शाया जाताा है।
Q.3. अनुपात विश्लेषण के क्या उद्देश्य है?
उत्तर :-अनुपात विश्लेषण के निम्नलिखित उद्देश्य है
(1) संस्था के लाभदायकता माफ करना
(2) व्यवसाय की परिचालन कुशलता निर्धारित करना
(3) व्यवसाय की शोधन क्षमता का मूल्यांकन करना
(4) वित्तीय विवरणों का विश्लेषण करना
(5) व्यवसाय की कुशलता प्रदर्शित करना
Q.4. संचालन क्रिया क्या है?
उत्तर :-संचालन या परिचालन अनुपात कुल संचालन व अर्थात बेचे गए माल की लागत + संचालन व्यय में शुद्ध विक्रय के साथ संबंध प्रकट करता है। यह व्यवसाय की कार्यकुशलता और लाभार्जन क्षमता का माप होता है।
Q.5. वसूली खाता क्या है?
उत्तर :-वसूली खाता एक नाम मात्र खाता है। इस खाते को विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया जाता है । वसूली खातों के डेबिट पक्ष में संपत्तियों को तथा क्रेडिट पक्ष में दायित्व को दिखाया जाता है।
Good morning sir
Sir language English medium mai mil sakta hai
Ha ha