Table of Contents
Biology 12th VVI Questions part – 01 (जीव और समष्टियाँ)
Q.1. वनस्पति समूह को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो पारिस्थितिक कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – वनस्पति समूह को प्रभावित करने वाले दो पारिस्थितिक कारक निम्न हैं –
- जलवायु सम्बन्धी कारक – इसके अन्तर्गत प्रकाश, तापमान, जल, वर्षा जल, वायमुण्डलीय गैसें, वायुमण्डलीय आर्द्रता आदि का वनस्पति समूहों पर प्रभाव के बारे में अध्ययन किया जाता है।
- स्थलाकृतिक कारक – इसके अन्तर्गत समुद्र की सतह से ऊँचाई, पर्वतों तथा घाटियों की दिशा, ढलान की प्रवणता, आदि कारक आते हैं जो जल-वायवीय कारकों के साथ कार्य करते हैं।
Q.2. उत्पादक तथा अपघटक में अन्तर कीजिए।
उत्तर – उत्पादक हरे पौधे होते हैं, जो प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन निर्माण करते हैं। अपघटक के अन्तर्गत सूक्ष्म जीव जैसे जीवाणु एवं कवक आते हैं जो मृत पौधों एवं जन्तुओं का अपघटन करते हैं।
Q.3. एक अलेग्यूमीनोसीय पौधे का नाम बताइए जिसमें माइकोबैक्टीरियम जीवाणु पाया जाता है।
उत्तर – कैजुराइना (Casudrina), रूबस (Rubas) की जड़ ग्रन्थियों में माइकोबैक्टीरियम जीवाणु पाया जाता है।
Q.4. जरायुजता (vivipary) क्या है ?
उत्तर – यह घटना राइजोफोरा (Rhizophora) पौधे में देखी जा सकती है। इस पौधे में बीज जब फल में ही होते हैं तथा पौधे पर लगे होते हैं तभी अंकुरण आरम्भ हो जाता है। जरायुजता मैंग्रोव (mangrove) वनस्पति की विशेषता होती है |
Q.5. मरुदभिद पौधों में कांटे किसका रूपान्तरण हैं ?
उत्तर – मरुभिद् पौधों (जैसे- नागफनी) में कांटे पत्तियों के रूपान्तर हैं।
Q.6. लवणमृदोभिद कहाँ पाये जाते हैं ? इनके केवल दो मुख्य लक्षण लिखिए।
उत्तर – लवणमृदोभिद पौधे दलदली तटों पर पाये जाते हैं जहाँ के भूमि में लवणों की मात्रा अधिक होती है।
- इन पौधों में श्वसन जड़ें पायी जाती हैं।
- इनमें पितृस्थ अंकुरण या जरायुजता पायी जाती है।
Q.7. खरपतवार वाले पौधे फसल वाले पौधों से स्पर्धा क्यों करते हैं ?
उत्तर – स्थान, पोषण और प्रकाश के लिये |
Q.8. सहभोजिता क्या है ?
उत्तर – सहभोजिता (Commensalism) – यह ऐसी पारस्परिक क्रिया है जिसमें एक जाति को लाभ होता है और दूसरी जाति को न लाभ और न हानि होती है। उदाहरण-आम की शाखा पर उगने वाला ऑर्किड तथा ह्वेल की पीठ पर रहने वाला बार्नेकल।
Q.9. समष्टि (पॉपुलेशन) और समुदाय (कम्युनिटी) की परिभाषा दीजिए।
उत्तर –
- समष्टि (Population) – किसी खास समय और क्षेत्र में एक ही प्रकार की स्पीशीज के व्यष्टियों या जीवों की कुल संख्या को समष्टि कहते हैं।
- समुदाय (Community) – किसी विशिष्ट आवास-स्थान की जीव-समष्टियों का स्थानीय संघ समुदाय कहलाता है।
Q.10. परजीविता क्या है ?
उत्तर – परजीविता (Parasitism) – दो जातियों के बीच पारस्परिक सम्बन्ध जिसमें एक जाति को लाभ होता है जबकि दूसरी जाति को हानि, परजीविता कहलाती है। उदाहरण-मानव यकृत पर्णाभ (लिवर फ्लूक)।