हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Biology 12th VVI Questions part – 02 (वंशागति का आणविक आधार)

Table of Contents

Biology 12th VVI Questions part – 02 (वंशागति का आणविक आधार)


Q.1. जीन की परिभाषा दीजिए। ये कहाँ पाये जाते हैं ?

उत्तर – एक जीव के किसी भी लक्षण को निर्धारित करने वाले मेंडेलियन कारक को जीन कहते हैं। ये आनुवंशिक पदार्थ की एक प्रकार्यक इकाई होती है। जीन गुणसूत्र पर उपस्थित होते हैं।

Q.2. अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
डी०एन०ए० →…… → प्रोटीन्स” अणुजैविकी का केन्द्रीय सिद्धान्त है।

उत्तर – “डी०एन०ए० → आर०एन०ए० → प्रोटीन्स” अणुजैविकी का केन्द्रीय सिद्धान्त है।

Q.3. न्यूक्लियोसाइड्स तथा न्यूक्लियोटाइड्स में अन्तर बताइए।

उत्तर –

  1. एक न्यूक्लियोटाइड न्यूक्लिक अम्ल की एक पूर्ण इकाई है, जबकि न्यूक्लियोसाइड में एक फॉस्फेट मूलक (PO4) की कमी होती है।
  2. स्वभाव में न्यूक्लियोसाइड्स क्षारकीय होते हैं जबकि न्यूक्लियोटाइड्स अम्लीय होते हैं।

Q.4. न्यूक्लिओटाइड्स में पायी जाने वाली दो शर्कराओं के नाम सूत्र सहित लिखिए।

उत्तर –

  1. राइबोज शर्करा – C5H10O5 तथा
  2. डीऑक्सीराइबोज शर्करा – C5H10O4 |

Q.5. न्यूक्लिओटाइड्स में पाये जाने वाले प्यूरीन के नाम लिखिए।

उत्तर – एडीनीन (adenine) तथा ग्वानीन (guanine)।

Q.6. आर०एन०ए० तथा डी०एन०ए० का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर – आर०एन०ए० = राइबो न्यूक्लिक ऐसिड
डी०एन०ए० = डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड |

Q.7. प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक डी०एन०ए० में अन्तर बताइए।

उत्तर – प्रोकैरियोटिक DNA के साथ प्रोटीन जुड़े नहीं रहते जबकि यूकैरियोटिक DNA के साथ हिस्टोन प्रोटीन जुड़े रहते हैं।

Q.8. यूकैरियोटिक कोशिकाओं में कौन-से दो प्रकार के डी०एन०ए० पाये जाते हैं ?

उत्तर – B – DNA तथा Z – DNA |

Q.9. Z – DNA क्या है? इसके प्रत्येक कुण्डल में कितने न्यूक्लिओटाइड्स होते हैं ?

उत्तर – उच्च लवणता की स्थिति में B – DNA परिवर्तित होकर Z – DNA बनाता है। इसमें कुण्डलन वामावर्त होता है। कुण्डल का व्यास 18 Å तथा प्रत्येक कुण्डल में 12 जोड़ी न्यूक्लिओटाइड्स होते हैं।

Q.10. डी०एन०ए० अणु का द्विकुण्डलित मॉडल किसने और कब प्रतिपादित किया ?

उत्तर – डी०एन०ए० अणु का द्विकुण्डलित मॉडल 1953 ई० में वाटसन, क्रिक, विलकिन्स व फैंकलिन (J.D. Watson, F.H.C. Crick, M.H.F. Wilkins and R. Franklin) नामक वैज्ञानिकों ने प्रतिपादित किया। इनके इस कार्य के लिए इन्हें सन् 1962 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page