Biology 12th VVI Questions part – 03 (पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन)
Q.1. प्रजनन की पाल्मेला स्टेज किस पादप में पाई जाती है ?
उत्तर – प्रजनन की पाल्मेला स्टेज क्लेमाइडोमोनास में पाई जाती है ।
Q.2. निमीलिता को परिभाषित कीजिए तथा एक उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर – कुछ द्विलिंगी पुष्प ऐसे होते हैं जो कभी नहीं खिलते। इन पुष्पों को निमीलित पुष्प कहते हैं। ऐसे पुष्पों में बन्द अवस्था में ही परागकोश फट जाते हैं जिससे परागकण पुष्प के वर्तिकाग्र पर बिखर जाते हैं और स्व-परागण हो जाता है। इस प्रक्रिया को ही निमीलिता कहते हैं। उदाहरणार्थ-कनकौआ (Commelina), गुलमेंहदी (Impatiens), बनफसा (Viola), मूंगफली (Arachis) आदि।
Q.3. भ्रूणपोष केन्द्रक का निर्माण कैसे होता है? इसमें उपस्थित गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर – द्वितीयक केन्द्रक (2n) तथा एक नर केन्द्रक (n) के संलयन से भ्रूणपोष केन्द्रक का निर्माण होता है। इसमें उपस्थित गुणसूत्रों की संख्या 3n होती है।
Q.4. भ्रूणपोष का विकास आवृतबीजी पौधों में किस प्रक्रिया के फलस्वरूप होता है ?
उत्तर – द्विनिषेचन के पश्चात् होता है।
Q.5. युक्तपुंकेसरी दशा किसे कहते हैं ?
उत्तर – जब किसी पुष्प के सभी पुंकेसर परस्पर संलग्न होते हैं, तब इसे युक्तपुंकेसरी दशा कहते हैं। जैसे – Cucurbitaceae family के पौधों में।
Q.6. जौ या गेहूँ के 100 दाने बनाने के लिए कितने अर्द्धसूत्री विभाजन की आवश्यकता होगी ?
उत्तर – जौ या गेहूँ के 100 दाने बनाने के लिए 125 अर्द्धसूत्री विभाजन की आवश्यकता होगी।
Q.7. चतुर्दी पुंकेसर किसे कहते हैं ?
उत्तर – जब एक पुष्प के चार पुंकेसर लम्बे और दो पुंकेसर छोटे हों, तो इसे चतुर्थी अवस्था कहते हैं। जैसे – सरसों के पुष्प में।
Q.8. पॉलीगोनम प्रकार के भ्रूणकोष में कितने केन्द्र उपस्थित होते हैं ?
उत्तर – परिपक्व भ्रूणकोष 8 केन्द्रकीय एवं 7 कोशिकीय होता है।