हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Economics VVI Questions PART – 01

Economics VVI Questions PART – 01


Q.1. राष्ट्रीय आय लेखांकन के  उपयोग क्या है?

उत्तर:-राष्ट्रीय आय लेखांकन के निम्नलिखित उपयोग है-

(1) आर्थिक संरचना के समझने में सहायक

(2) विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्संबंध की जानकारी

(3) तुलनात्मक अध्ययन में सहायक

(4) आर्थिक विकास का मापक

(5) आर्थिक नियोजन में सहायक

Q.2. राष्ट्रीय आय तथा प्रति व्यक्ति आय में अंतर लिखिए?

उत्तर:- राष्ट्रीय आय-  साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद को राष्ट्रीय आय कहते हैं|राष्ट्रीय आय अथवा साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद उत्पाद मजदूरी लगान ब्याज और लाभ के रूप में उत्पादन के साधनों को दिए जाने वाले भुगतान को बताती है|किसी लेखा वर्ष में किसी देश की घरेलू सीमा में अर्जित कुल साधन आय तथा विदेशों से शुद्ध साधन आय का जोड़ साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद अथवा राष्ट्रीय कहलाता है

प्रति व्यक्ति आय-  जब राष्ट्रीय आय को देश की कुल जनसंख्या से भाग देते हैं तो हमें प्रति व्यक्ति आय का पता चलता है

Q.3. GNP के आकलन में किन मदों को अप वर्जित माना गया है?

उत्तर:-GNP के आकलन में देश में विदेशियों द्वारा काम करके अपने देश द्वारा आय का उपार्जन किया जाता है जिसे GNP में शामिल नहीं किया जाता है तथा देश में आए आयात को उससे बाहर रखा जाता है राष्ट्रीय आय में शुद्ध साधन को जोड़ दिया जाता है|

Q.4. मुद्रा के चार कार्य को लिखे ?

उत्तर:- मुद्रा के कार्य निम्नलिखित है

(1) विनियम का माध्यम

(2) मूल्य का मापक

(3) मूल्य का संचय

(4) स्थगित भुगतान का मान

Q.5. मुद्रा विनियम का माध्यम है कैसे ?

उत्तर:-मुद्रा विनियम के माध्यम रूप में कार्य करती है |आधुनिक अर्थव्यवस्था का आधार भी विनियम ही है और विनियम का कार्य मुद्रा द्वारा ही किया जाता है |वर्तमान में मुद्रा सबसे अधिक तरल साधन है| वर्तमान में विनियम का संपूर्ण कार्य मुद्रा के माध्यम से किया जाता है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page