हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Economics VVI Questions PART – 04

Economics VVI Questions PART – 04


Q.1. सरकारी बजट का आवंटन कार्य स्पष्ट कीजिए।

उतर :- देश में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी बजट का आवंटन विभागों में कर दिया जाता है ।प्रत्येक विभाग को सरकार उसकी मांग व संसाधन की उपलब्धता को देखते हुए उसका आवंटन करती है। इस नीति के तहत सरकार आर्थिक विकास’ रोजगार स्तर का विस्तार ,खाद संसाधनों के कुशलता उपयोग पर जोर देते हैं। यह राजकोषीय नीति के अंतर्गत किया जाता है।

Q.2. विनियम दर का क्या अर्थ है?

उत्तर :- विनियम दर वह दर है जिस पर एक देश की एक मुद्रा इकाई का दूसरे  देश की मुद्रा में विनियम किया जाता है।इस प्रकार विनियम दर घरेलू मुद्रा के रूप में दी जाने वाली वह कीमत है जो विदेशी मुद्रा की एक इकाई के बदले दी जाती है।

Q.3. भुगतान शेष की परिभाषा दीजिए।

उत्तर  :-भुगतान शेष का संबंध किसी देश के शेष विश्व के साथ हुए सभी आर्थिक लेन-देन के लेखांकन के रिकॉर्ड से है ।देश का भुगतान शेष किसी दिए हुए समय में संपूर्ण विश्व के साथ-साथ उसकी लेनदेन का लिखा होता है। दृश्य और अदृश्य मदो के शुद्ध व्यापार और एक पक्षीय अंतरण का योग चालू खाते पर शेष कहा जाता  है।

Q.4. पूंजी खाता को परिभाषित करें ।

उत्तर :- यह वह खाता है जो एक देश के निवासियों एवं शेष विश्व के निवासियों के द्वारा किए गए उन समस्त सौदों से संबंधित होता है। जिनमें किसी देश की सरकार और निवासियों की परिसंपत्तियों और दायित्व में परिवर्तन होता है। पूजी खाता ऋण एवं दावों को बताता है।

Q.5. सूक्ष्म अर्थशास्त्र के चार महत्व लिखिए।

उत्तर :- सूक्ष्म अर्थशास्त्र के चार महत्व निम्नलिखित है –

(1) संपूर्ण अर्थव्यवस्था के ज्ञान के लिए आवश्यक।

(2) आर्थिक समस्याओं के निर्णय में सहायक

(3) आर्थिक नीति के निर्धारण सहायक

(4) व्यवहारिक अर्थशास्त्र के ज्ञान में सहायक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page