हमारे WhatsApp Group में जुड़ें👉 Join Now

हमारे Telegram Group में जुड़ें👉 Join Now

Hindi 10th VVI Questions part – 01

Hindi 10th VVI Questions part – 01

Q.1.सच्चे लोकतंत्र के स्थापना के लिए लेखक ने किन विशेषताओं को आवश्यक माना है ?

उत्तर – लेखक का मानना है की सच्चे लोकतंत्र के स्थापना के लिए समरस्ता, मातृत्व ऐवम स्वतंत्रता आवश्यक है | सामाजिक जीवन ऐसा होना चाहिए की जिसमें आबाद सम्पर्क के अनेक साधन और अवसर उपलब्ध है | अपने साथियों के प्रति श्रद्धा ऐवम सम्मान का भाव होना चाहिए।

 

Q.2.भारत किस प्रकार अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है ?

उत्तर- भारत की संस्कृति विश्व की प्राचीन संस्कृतियों में से एक है, यहाँ की संस्कृति सतत विकासशील है,  जिसके फलस्वरूप भविष्य के अनेक संभावनायें वर्तनाम है  | विकासशील स्वरूप होने के कारण ही लेखक को लगता है की भारत अतीत ऐवम सुदूर भविष्य को जोड़ता है।

 

Q.3.धर्मों की दृष्टि से भारत का क्या महत्व है ?

उत्तर- धर्मों की दृष्टि से भारत का विशेष महत्व है, यहाँ धर्म का वास्तविक उत्तभव ऐवम स्वाभाविक विकाश हुआ है, भारत अनेक धर्मों का जन्म स्थल ऐवम पोशक क्षेत्र रहा है | अनेक धर्मों के बीच निर्द्वंद भाव होना ही भारत की धार्मिक दृष्टि की विशेषता है।

 

Q.4. लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना कहाँ तक संगत है ?

उत्तर- जब मनुष्य जंगली था तब उसे अपनी रक्षा के लिए नाखूनों की ज़रूरत थी , नाखून ही उसके अस्त्र थे | जिसकी सहायता से वह अपनी रक्षा ऐवम शिकार कर पाता था , अतः लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना सर्वथा संगत है।

 

Q.5. मनुष्य बार – बार नाखून क्यों काटता है ?

उत्तर – नाखून पशुता का प्रतीक है , मनुष्य की पशुता को जितनी बार काट जाय वह उतनी ही बार जन्म ले लेती है | मनुष्य पशुता को निकालकर सच्चे अर्थों में मनुष्य बना रहना चाहता है, अतः नाखून जब भी बढ़ते हैं मनुष्य उसे काट देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page