Hindi 10th VVI Questions part – 02
Q.1. लेखक की दृष्टि में हमारी संस्कृति की भारी विशेषता क्या है ?
उत्तर -लेखक की दृष्टि में हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता यह है की भारत में आयी अनेक जातियों के लिय एक समान धर्म खोज निकाला यह धर्म है अपने ही बंधनो से अपने को बांधना अर्थात् स्व का बंधन भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है।
Q.2. देवनागरी लिपि में कौन कौन सी भाषाएँ लिखी जाती है ?
उत्तर- देवनागरी लिपि में हिंदी , नेपाली, मराठी ऐवम नेवारी भाषाएँ लिखी जा सकती है।
Q.3. परंपरा का ज्ञान किनके लिए सबसे ज़्यादा आवश्यक है और क्यों ?
उत्तर- जो लोग रूदियों के अनुगामी नहीं है तथा क्रांतिकारी साहित्य की रचना के माध्यम से युग परिवर्तन की आकाँक्षा रखते हैं, उनके लिए परमपरा का ज्ञान सबसे ज़्यादा आवश्यक है।
Q.4. मछली और दीदी में क्या अंतर है ?
उत्तर- जिस तरह मछली बेज़ुबान होती है, अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर पाती है उसी तरह दीदी भी बेज़ुबान है ,यह अपनी अंतर्व्यथा प्रकट नहीं कर पाती है।
Q.5. मगम्मा अपने बेटे-बहु से अलग क्यों हो गयी ?
उत्तर- मगम्मा की बहु ने अपने बेटे को किसी बात पर पीटा | इससे मगम्मा ऐवम बहु के बीच तकरार बढ गयी | माँ ने बेटे से निर्णय करने के लिए कहा बेटे ने पत्नी का पक्ष लिया | उसने कहा की मैं पत्नी को छोड़ दूँगा तो वह बेसहारा हो जाएगी| तुम्हारा क्या है माँ, तुम्हारे पास गाय-बैल है , पैसे हैं, तुम्हारा गुजर-बसर हो सकता है | मगम्मा बेटे का इरादा पढ़कर अपने बेटे-बहु से अलग हो गयी।