Social Science 10th VVI Questions Part – 02
Q.1. भारत में सरकों के प्रादेसिक वितरण का वर्णन करें |
उत्तर – हमारे देश में सरको का वितरण एक समान नहीं है सरको का घनत्व 75.42 km राष्ट्रीय औसत है |जम्मू कश्मीर में मात्र 10.48 km है ,केरल में 387 km तक मिलता है |उत्तर तथा दक्षिण के राज्यों में सरको का घनत्व ऊच्च है , जबकि हिमलयी पर्वतीय क्षेत्रों ,उत्तर पूर्वी क्षेत्रों ,मध्यप्रदेश तथा राजस्थान में निम्न है |
Q.2. भारत के लिए जल मार्ग का क्या महत्व है ?
उत्तर – भारत के लिए जल मार्ग के निम्नलिखित महत्व है –
i . जल परिवहन यात्री एवं समान दोनों के परिवहन के लिए उपयुक्त है |
ii . यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है |
iii. यह भारी एवं स्थल सामग्री के परिवहन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है |
Q.3. बिहार की जनसंख्या सभी जगह एक समान नहीं है स्पष्ट करें
उत्तर – 2011 के आँकरों के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 10 करोर से अधिक है परंतु इसका वितरण असमान है , राज्य के समतल जलोढ़ मैंदानी क्षेत्रों में घनी आबादी मिलती है| मध्यवर्ती पश्चमी क्षेत्र में भी जनसंख्या का घनत्व अधिक है |उत्तर पश्चमी पर्वतीय क्षेत्र एवं दक्षीण पूर्वी पठारी क्षेत्रों में कम घनत्व पाया जाता है |
Q.4. बिहार में वन विनाश के मुख्य कारनो को लिखें
उत्तर – बिहार में वन विनाश के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं
i . मानवीय हस्तक्षेप , अनियमित पशुचारन एवं विविध तरीक़ों से वन सम्पदा का दोहन
ii . तेज़ी से जनसंख्या में वृधि
iii.तीव्र गति से उत्खनन , विकास योजनाएँ
iv . वनो से अंधाधुन लकरी कटायी
v . वनों में आग लगना