Social Science 10th VVI Questions Part – 04
Q.1. सामाजिक विभाजन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- जब समाज में भाषा ,जाती ,धर्म और जन्म के आधार पर अलग -अलग समुदाय सम्बंध होकर अपने-अपने हितों की पूर्ति हेतु अलग-अलग माँग करते हैं तो उसे सामाजिक विभाजन कहते हैं |
Q.2. समप्रायादिक्ता क्या है ?
उत्तर- जब व्यक्ति अपने धर्म का इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत हितों की पूर्ति के लिए करता है तो उसे समप्रायादिक्ता कहते हैं |
Q.3. संविधान का अनुच्छेद 15 क्या है ?
उत्तर- संविधान का अनुच्छेद 15 के अंतर्गत धर्म,वंश,नस्ल या जाती के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव का विरोध किया जाता है |
Q.4. सत्ता की साझेदारी से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- जब देश के सत्ता में देश के विभिन्न वर्ग के लोगों को उचित अनुपात में हिस्सेदार बनाया जाता है तो इसे सत्ता की साझेदारी कहते है |
Q.5 सत्ता की साझेदारी का लोकतंत्र में क्या महत्तव है ?
उत्तर- लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा शाषित शासन है | इसमें जनता अपने प्रतिनिधि के माध्यम से अपनी साझेदारी सुनिश्चित करती है जिससे विभिन्न समुदाय के बीच टकराव की संभावना समाप्त हो जाती है | शासन में सभी लोगों के जुड़े रहने के कारण उसमें आत्मसंतुष्टी और शासन कार्य में कुशलता आती है |