Table of Contents
Social Science 10th VVI Questions Part – 06
Q.1. हो-ची-मिन्ह मार्ग क्या है ?
उत्तर- हो-ची-मिन्ह मार्ग हनोई से चलकर लाओस, कंबोडिया के सीमा क्षेत्र से गुजरता हुआ दक्षिणी वियतनाम तक जाता था जिससे कच्ची-पक्की सड़कें निकलकर जुड़ी थी | अमेरिका सैकड़ों बार उसे क्षतिग्रस्त कर चुका था किन्तु वियतनाम उसे तुरंत मरम्मत कर लेते थे | इस मार्ग पर नियंत्रण करने के उदेश्य से अमेरिका लाओस कंबोडिया पर आक्रमण कर दिया था परंतु तीन तरफा संघर्ष मे फँस कर उसे वापस होना पड़ा था |
Q.2. लोकतंत्र किस प्रकार लोगों के प्रति उत्तरदायी है ,अपना विचार प्रकट करें |
उत्तर- लोकतंत्र मे जनता मतदान करती है, अपने चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा शासन चलाती है और यह शासन जनहित में काम करते हुए जनता के प्रति उत्तरदायी होता है |
Q.3. अर्थव्यवस्था के विभिन्न प्रकारों का संक्षेप में वर्णन करें |
उत्तर- अर्थव्यवस्था दो आधार पर वर्गीकृत की जाती है :
(a) विकास के आधार पर अर्थव्यवस्था दो प्रकार की होती है –
(1) विकसित अर्थव्यवस्था (2) विकासशील अर्थव्यवस्था
(b) स्वामित्व के आधार पर – स्वामित्व के आधार पर अर्थव्यवस्था तीन प्रकार कि होती है-
(1) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था (2) समाजवादी अर्थव्यवस्था (3) मिश्रित अर्थव्यवस्था |
Q.4. मुद्रा का आर्थिक महत्त्व क्या है ?
उत्तर- वस्तु विनिमय प्रणाली की कठिनाइयों के कारण मुद्रा का आविष्कार हुआ | मुद्रा का आविष्कार से व्यापारिक जीवन मे सुविधापूर्वक आदान-प्रदान की स्थिति संभव हुई | सुप्रसिद्ध विद्वान क्राउथर के अनुसार “जिस तरह यंत्रशास्त्र मे चक्र, विज्ञान में अग्नि और राजनीतिक शास्त्र मे मत का स्थान है, वही स्थान मानव के आर्थिक जीवन मे मुद्रा का है | अतः मनुष्य के सभी आविष्कार में मुद्रा एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है |
Q.5. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैँ ?
उत्तर- भारत मे अधिक अन्न उत्पादन के लिए उन्नत बीज, रासायनिक उर्वरक, कीटनाशकों, सिंचाई के साधनों को अपनाने पर जोर दिया गया | इस कारण फसलों की उत्पादकता काफी बढ़ी | गेहूँ जैसे खाद्यान्न उत्पादन में तो गुणात्मक रूप से वृद्धि हुई | कृषि के क्षेत्र की यह क्रांति हरित क्रांति के नाम से जानी जाती है |